सर्व समाज की महिलाओं ने ‘एक पौधा मां के नाम’ और हरियाली बढ़ाने के लिए महिलाओं ने संकल्प लिया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: सर्व समाज की महिलाओं ने फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास के सामने ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत नगर पालिका से पौधे लाकर अपने-अपने आंगन में लगाए और उनके संरक्षण की शपथ ली। इस अभियान के दौरान महिलाओं ने हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया और सभी लोगों से अपील की कि बेहतर वातावरण, ऑक्सीजन और अच्छी बारिश के लिए इस मुहिम में भाग लें और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं। सर्व आदिवासी महिला संगठन की जिला अध्यक्ष और एससी एसटी विकास परिषद की जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों की देखभाल करती है, उसी तरह पेड़-पौधे भी वातावरण को सुरक्षित और संरक्षित करते हैं। उन्होंने वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इस महीने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अभियान में राधे राधे महिला मंडल भी सक्रिय रूप से शामिल रहा। राखी करोची, रमा मंडलेकर, अनिता दमाडे, निशा खान, संगीता राठौर, रचना जाट, रानू जाट, उषा शर्मा, भावना दुबे, आशा राजपूत, सुशीला विश्वकर्मा, सुधि जाट आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं। कॉलोनी के बच्चों ने भी इस पहल में भाग लिया।



