कृषि

हरदा जिले में किसानों को आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका पर मिलेगा नकद खाद

40 एकड़ से अधिक रकबा वाले किसानों को अधिकतम 20, छोटे किसानों को 10 बोरी खाद का प्रावधान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा जिले में किसानों को नकद खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कृषक को आधार कार्ड और उसकी ऋण पुस्तिका के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। 40 एकड़ से अधिक रकबा वाले कृषकों को अधिकतम 20 बोरी तथा 40 एकड़ से कम रकबा वाले कृषकों को अधिकतम 10 बोरी खाद दी जाएगी। संघ ने किसानों से अनुरोध किया है कि केवल हरदा जिले के आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका धारक ही खाद लेने के लिए आएं। जिले में खाद की पूर्ति शासन द्वारा निरंतर की जा रही है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि बिल कटने के बाद किसान तुरंत खाद उठा लें। यदि खाद नहीं उठाई जाती है तो इसकी सूचना संबंधित गोदाम कर्मचारियों को अवगत कराना आवश्यक होगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button