पिनेकल एकेडमी ने लहराया सफलता का परचम, जिले की प्रावीण्य सूची में कक्षा 8 वीं की छात्रा आस्था रही प्रथम,हरदा ब्लॉक स्तर पर 5 वीं बोर्ड में प्रतीक्षा ने किया टॉप

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। पिनेकल एकेडमी के विद्यार्थियों ने कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं बोर्ड की परीक्षाओं में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है,वहीं संस्था ने शत प्रतिशत रिजल्ट के साथ इतिहास दोहराया है।पिनेकल एकेडमी के डायरेक्टर अब्दुल सईद खान ने बताया कि कक्षा 8 वीं की छात्रा आस्था ओनकर ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कक्षा 5 वीं में हरदा ब्लॉक स्तर पर प्रतीक्षा यादव ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने बताया कि संस्था स्तर पर कक्षा 8 वीं में द्वितीय स्थान कनक भाटी 91.3 प्रतिशत,तृतीय स्थान अदिति तिवारी 91 प्रतिशत एवं 5 वीं बोर्ड में संस्था स्तर पर द्वितीय स्थान परी सूर्यवंशी 91 प्रतिशत,तृतीय स्थान मानवी चावड़ा 90.25 प्रतिशत का रहा है।संस्था के प्रबंधन सहित स्टॉफ ने सभी विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर बधाई देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




