विजय शिव प्रसाद यादव प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सर्वसम्मति से सौंपी जिम्मेदारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
खातेगांव। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव में पिछले 21 वर्षों से सेवा दे रहे होनहार और जुझारू शिक्षक विजय शिव प्रसाद यादव को अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सूर्यवंशी की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से की गई।
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रभर में खुशी का माहौल रहा। उन्हें बधाई देने वालों में पार्षद रामसिंह यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील यादव, एड. राजकुमार यादव, शिक्षक मनोज उपाध्याय, प्राचार्य मनीष यादव, प्राचार्य धर्मेंद्र पस्टारिया, मनोज शर्मा, महमूद मंसूरी, कमलेश यादव, बालकृष्ण यादव, गणेश यादव, सुलभा यादव, रोशनी परमार, नीलू शर्मा, कविता व्यास, गिरीश यादव, एड. उत्तम यादव, संदीप यादव, नारायण यादव, आनंद वर्मा, मुकेश डांगा, अशोक अकेल, लीलाधर भदोरिया, संतोष मालवीय, नमन धनगर सहित अनेक लोग शामिल रहे।सभी ने विजय यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



