विवादव्यापार

उधारी के पैसों को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मामला

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा । रहटगांव: हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार रात करीब 8 बजे उधारी के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों परिवारों के दर्जनभर से अधिक लोग शामिल हुए। टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा लिबर्टी की कृषि मशीनरी की दुकान रही, जहां से राजाराम तंवर ने उधारी पर मोटर पाइप खरीदे थे।

उधारी का पैसा मांगने पर बढ़ा विवाद

अनिल वर्मा द्वारा बकाया पैसे की मांग करने पर राजाराम तंवर और उनके परिवार के सदस्यों ने विवाद शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के लोग लाठी और पाइप लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत

घटना की सूचना मिलते ही रहटगांव थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है।

दुकानदारों की समस्याएं आम होती जा रही हैं

घटना के संबंध में स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि उधारी का पैसा समय पर न लौटाना और फिर विवाद खड़ा करना दुकानदारों के लिए एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे मामलों में अक्सर दुकानदारों को ही गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ता है।

दुकानदार के पक्ष में उठी आवाज

टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपना उधारी का पैसा मांगा था, लेकिन इसके जवाब में गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा। व्यापारी संघ ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं व्यापारिक माहौल को खराब करती हैं और पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

इनका कहना है: 

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल किया गया है, हालात अब पूरी तरह काबू में हैं और आगे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बाजार में पुलिस की निगरानी रखी जाएगी।

मानवेंद्र भदोरिया, थाना प्रभारी रहटगांव

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button