कृषिनियुक्ति हरदा

उपसंचालक कृषि कास्दे ने संभाला पदभार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। कृषि विभाग द्वारा नर्मदापुरम के सहायक संचालक कृषि जवाहरलाल कास्दे को हरदा जिले का उपसंचालक कृषि नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार को अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर कास्दे ने जिले में कृषि विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को अधिक लाभान्वित करने की प्राथमिकता जताई। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पूर्व  प्रभारी उपसंचालक संजय यादव के कार्यकाल के दौरान भी जिले में कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं। विशेष रूप से किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, उन्नत बीज और जैविक खेती को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य हुआ। अब उपसंचालक कास्दे के नेतृत्व में इन प्रयासों को और आगे बढ़ाने की अपेक्षा की जा रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button