प्योर ईवी पहुँचा हरदा; इलेक्ट्रिक क्रांति को दी नई रफ्तार
हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और प्योरपॉवर उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता प्योर ईवी ने सोमवार को हरदा में अपने नवीनतम शोरूम का शुभारंभ किया। साईं मंदिर के पास स्थित इस शोरूम में कंपनी के हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों की पूरी रेंज उपलब्ध होगी। शोरूम में कंपनी के लोकप्रिय मॉडल ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स सहित अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही प्योरपॉवर ऊर्जा भंडारण उत्पाद भी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिनसे घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा के साथ सशक्त बनाया जा सकेगा।
पुरीव के मलिक डॉक्टर निशांत डोंगरी ने बताया कि हरदा जैसे शहर में शोरूम खुलना न केवल स्थानीय लोगों को अत्याधुनिक ईवी विकल्प उपलब्ध कराएगा, बल्कि टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी मोबिलिटी को भी बढ़ावा देगा। प्योर ईवी ने घोषणा की है कि आने वाले 30 महीनों में पूरे देश में 250 नई डीलरशिप्स शुरू की जाएंगी। इससे कंपनी का नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक पहुँच जाएगा। यह विस्तार बढ़ती ईवी माँग, अनुकूल सरकारी नीतियों और उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता से प्रेरित है। शोरूम उद्घाटन अवसर पर स्थानीय व्यापारी वर्ग और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने कहा कि हरदा में ईवी शोरूम खुलने से अब उन्हें बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे पर्यावरण अनुकूल वाहन आसानी से खरीद सकेंगे। इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि प्योर ईवी स्वदेशी रिसर्च एंड डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित रहते हुए उपभोक्ताओं को किफायती और टिकाऊ विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



