कृषि

सोयाबीन उपार्जन प्रक्रिया शुरू: पंजीकरण के लिए किसानों को 20 अक्टूबर तक का समय

प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत हरदा जिले में 33 पंजीकरण केंद्र स्थापित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। प्रदेश में खरीफ वर्ष 2024 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। किसानों के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा भी प्रारंभ हो गई है। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2024 तय की गई है। उप संचालक कृषि, संजय यादव ने जानकारी दी कि जिले में 33 पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे आधार कार्ड, खसरा नकल और बैंक पासबुक के साथ निर्धारित समयावधि में पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जन योजना का लाभ मिल सके।

इन पंजीयन केन्द्रों में तहसील हरदा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रुपीपरेटिया, बालागांव, भोनखेड़ी, गहाल, मसनगांव, पलासनेर व अबगांवखुर्द, तहसील हंडिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नीमगांव, सोनतलाई, अवगांवकला, हंडिया व नान्दरा, तहसील टिमरनी अंतर्गत सेवा सहकारी समिति तजपुरा, छिदगांवमेल, रूदलाय, गोदागावखुर्द व पोखरनी, तहसील रहटगाँव अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रहटगांव, सोडलपुर, टेमागाव, आलमपुर, रवांग व मनियाखेड़ी, तहसील खिरकिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मांदला, मोरगढ़ी, धनवाड़ा व बारंगा तथा तहसील सिराली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पीपल्या, रहटाकला, सोमगांव कला, दीपगांव कला, सिराली व बेड़ियाकला द्वारा पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button