शासकीय कन्या उचित माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को मिली नई उड़ान, साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। शासकीय कन्या उचित माध्यमिक विद्यालय हरदा मे कक्षा 9वीं की उन छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई, जो विद्यालय से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय कर पढ़ाई करने आती हैं। यह वितरण कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार की योजना के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पार्षद अमर रोचलानी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी और बीआरसीसी एन. नायरे जनशिक्षक, शाला प्राचार्य और समस्त विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अमर रोचलानी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह साइकिलें न केवल उनके सफर को आसान बनाएंगी, बल्कि उन्हें अपनी पढ़ाई में और अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर देंगी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह योजना छात्राओं के शिक्षण स्तर को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर छात्राओं और उनके अभिभावकों ने इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और सरकार की इस योजना की सराहना की। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को साइकिल वितरित कर किया गया।



