शिक्षा

सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। स्थानीय डा. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में बुधवार से सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों .शिक्षकों. अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों को तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह की शुभकामना दी गई। संस्था की संस्कृतभाषा शिक्षिका एवं जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि 6 अगस्त से 12 अगस्त तक सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाओं के साथहुआ। अग्रवाल ने प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी बच्चों को बताया कि श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि इस दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था तथा गुरुकुल में पढ़ने वाले विद्यार्थी वेद , शास्त्रों तथा पाठ्यक्रम को पढ़ाना प्रारंभ करते थे। अग्रवाल ने बताया कि संस्कृत भाषा केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है वेद ,उपनिषद ,रामायण ,महाभारत, योग, आयुर्वेद नाट्यशास्त्र इन सब का मूलआधार संस्कृत ही है आज हम जबआधुनिकता की ओर पश्चात संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं तब संस्कृत सप्ताह हमें अपनी जड़ों की और लौटने का संदेश देता है। वर्ष 1969 में श्रावणी पूर्णिमा को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में भारत सरकार द्वारा मान्यता दी गई तभी से श्रावणी पूर्णिमा के तीन दिन पहले व तीन दिन बाद को संस्कृत सप्ताह के रूप में विद्यालयों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों तथा सामाजिक संस्थाओं मैं आयोजन होता है जिसका उद्देश्य छात्रों शिक्षको और समाज में संस्कृत के प्रति रुचि ,जागरूकता और गर्व को बढ़ाना है ।संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए निष्ठ संस्था संस्कृत भारती भी प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में संस्कृत सप्ताह का आयोजन कर संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार तथा संरक्षण व संवर्धन करती है। संस्था के प्राचार्य श्री संतोष कुमार यादव ने बताया की 6 अगस्त से 12 अगस्त तक विद्यालय में विभिन्न प्रकार की संस्कृत आधारित गतिविधियों व स्पर्धाओं का आयोजन होगा जिसमें संस्कृत गीत ,कविता ,नाटक ,नृत्य , श्लोक गायन संस्कृत क्युज प्रतियोगिता व संस्कृत क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा संस्कृत सप्ताह समापन में संस्कृत विद्वानों का बौद्धिक इत्यादि विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ व उत्कृष्ट स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक अशोक गुजरे. नितिन सोनी , नारायण सिंह माल्या ,मयंक तिवारी, हरीश सिसोदिया ,ललित ओंकार ,धर्मेंद्र चंदेल, रमेश अहिरवार, अरविंद शर्मा, शोभा राय, श्रीलता कुट्टी ,वंदना घोष ,मनीषा जोशी, भारती कुशवाहा, किरण शर्मा नेहा मिश्रा, सोनाली पारोचे, प्रियंका सोनी, जागृति पाठक, सुरभि यादव ,शीतल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश लोखंडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित पालकों ने आज विद्यालय में प्राचीन भारतीय त्योहार है कहकर कार्यक्रम की सरहयना करी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button