क्राइम
दिनदहाड़े लूट: युवक की आंख में मिर्च डालकर 3 लाख 20 हजार रुपये लूटे

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। हरदा जिले के ग्राम सारंगपुर निवासी नरेंद्र बिश्नोई (गोलू) मंगलवार दोपहर को अपने व्यक्तिगत काम से हरदा आए थे। ग्राम कांकरिया में करीब 12 से 1 बजे के बीच दो युवकों ने बाइक पर उनका पीछा किया और अचानक उन्हें रोककर आंख में लाल मिर्च डाल दी। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र बिश्नोई से करीब 3 लाख 20 हजार रुपये लूटे और मौके से फरार हो गए। नरेंद्र बिश्नोई ने सिविल लाइन थाना हरदा में शिकायत दर्ज करवाई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



