एक युद्ध नशे के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष में रन फॉर ड्रग फ्री इंडिया मैराथन का आयोजन हुआ।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला हरदा द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति भारत अभियान निरंतर प्रगति पर है लगातार प्रदेश में दूसरे स्थान पर जगह बनाने के बाद गुरुवार मेगा मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारी कर्मचारी मैदान के खिलाड़ी एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह ने बताया कि लगातार 1 से 26 जून तक कराई गई वक्त की गई प्रतियोगिताओं में विभाग से मास्टर ट्रेनर संकेत श्रीवास्तव एवं मयंक कले द्वारा बढ़-चड कर कार्य किया गया प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में विभिन्न क्षेत्रों में बालिक बालिकाओं ने स्थान बनाया है चयनित विजेताओं हेतु शीघ्र ही कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार समापन आयोजन आयोजित किया जाएगा जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा मैराथन को एडीएम महोदय के द्वारा हरि झंडी दिखाई गई जिसमें बालीका वर्ग में मधु सेवन टीआई एवं निशा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया है, वहीं बालक वर्ग में तन्मय नीतीश तरुण ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया है, कार्यक्रम में खेल विभाग से सलमा खान मैडम , दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी, जेड प्लस संस्था के शिक्षक, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता पहल संस्था के साथीगण भी उपस्थित थे।




