अपराध

रक्षक ही बना भक्षक – सौतेले पिता ने मासूम बेटी की मासूमियत को कुचला तीन महीने तक बेटी को दी दरिंदगी की पीड़ा, माँ के लौटते ही बच्ची ने बयां की दिल दहला देने वाली आपबीती

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ लगातार तीन महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना हरदा में आरोपी सौरभ सिंह के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय पीड़िता अपनी माँ और छोटे भाई के साथ हरदा में रहती है। उसकी माँ मजदूरी के लिए अक्सर मिर्जापुर नीमगांव और भीमगांव में रहती है, और समय-समय पर हरदा आती जाती है। इसी बीच जब माँ घर पर नहीं होती थी, तब बालिका अपने सौतेले पिता सौरभ सिंह और छोटे भाई के साथ अकेली रहती थी।

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी सौरभ बीते तीन महीनों से रात के समय उसके पास आकर मुँह दबाकर दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर माँ को जान से मारने की धमकी देता रहा। डर के कारण वह चुप रही 1 अप्रैल को जब माँ घर आई, तो पीड़िता ने बताया कि उसे तीन महीने से माहवारी नहीं आई है। माँ के पूछने पर उसने पूरा मामला बताया, जिसके बाद माँ अपनी बेटी को महिला थाना लेकर पहुँची। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना पाटिल द्वारा अपराधी के ऊपर अपराध क्रमांक 15/25 पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 351(2) और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button