खिरकिया में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। छीपाबड़ थाना अन्तर्गत खिरकिया के वार्ड नं दस के निवासी अरबाज को उसी वार्ड में रहने वाले कुर्बान व उसके एक साथी ने जान लेवा हमला कर दिया उसे बेरहमी से डन्डे और लोहे के हथियार से मारा, जिससे अरबाज के सर में गहरी चोंट आई है, मुंह और हाथ में भी गंभीर चोंटे आई है, खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति बताते हुए हरदा जिला अस्पताल रेफर किया है,अरबाज के परिजनों ने बताया है अरबाज घर से पैसा लेकर मोहललै की दुकान पर खरीदी करने गया था, पीछे से कुर्बान और उसके दोस्त ने जान लेवा हमला किया, पीछे से किया गया वार इतना जबरजस्त था कि अरबाज गिर गया, गिरने के बाद भी उस पर कई बार किए गए।उसकी हालत नाज़ुक है, उसके परिजनों ने बताया है पैसा भी छीन लिया गया है। छीपाबड़ थाना में सूचना दी गई है। अरबाज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, मुंह पर टांके लगे हैं,हाथ में बड़ा फेक्चर है,सर में गहरी अंदरूनी चौंट लगी है, उसे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, उसकी मां फरजाना ने बताया है घटना के बाद छीपाबड़ थाना गई थी, लेकिन रिपोर्ट लिखने वाले कम्प्यूटर आपरेटर ने बताएं गए घटनाक्रम के अनुसार रिपोर्ट लिखने से मना किया।




