अपराध

दिनदहाड़े लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का चंद घंटों में खुलासा कर दिया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को फरियादी इमेश सरबरे (18), निवासी ग्राम गागया खेड़ी थाना टिमरनी, ने थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे मोटरसाइकिल से यादव छात्रावास के पास पहुँचा था। इसी दौरान चार अज्ञात आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए फरियादी की जेब से 1100 रुपये नकद निकाल लिए। वहीं एक अन्य आरोपी ने चाकू दिखाकर मोबाइल का पासवर्ड पूछा और 1700 रुपये काव्या जनरल स्टोर के खाते में ट्रांसफर करा लिए। तीसरे आरोपी ने साथ में मौजूद कुनाल की जेब से 180 रुपये निकाले, जबकि चौथे आरोपी ने राजवीर डोंगरे के कान से सोने की बाली निकाल ली। वारदात के बाद सभी आरोपी झाड़ियों की ओर भाग निकले। इस मामले में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 229/26 धारा 126 (2), 309 (4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान मुखबिरों को सक्रिय किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 12-13 अप्रैल की रात मदीना कॉलोनी क्षेत्र की झाड़ियों से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय राजपूत (26), निवासी सेंट मेरी स्कूल के पास हरदा, हारिश खान (30), निवासी मदीना कॉलोनी हरदा और समीर अली (26), निवासी खेड़ीपुरा हरदा शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चौथे आरोपी मोटू मालवीय का नाम बताया, जो फिलहाल फरार है। समीर अली से सोने की बाली कीमत लगभग 13,000 रुपये अजय राजपूत से 680 रुपये नकद हारिश खान से 600 रुपये नकद पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। इस कार्रवाई में जितेन्द्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय, नीलैश पटेल और सजन राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button