हरदा

प्रेमिका का नाम लेकर चिल्लाया, रेलवे स्टेशन के टावर पर चढ़ा युवक

भीड़ जुटी, नाटकीय घटनाक्रम के बाद खुद ही नीचे उतरा, आरपीएफ ने पकड़ा

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला जब एक युवक अचानक से टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और थोड़ी ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक मानसिक रूप से तनाव में लग रहा था और वह लगातार अपनी प्रेमिका का नाम पुकार रहा था। स्थिति को देखते हुए रेलवे पुलिस (आरपीएफ) को सूचित किया गया। कुछ देर तक नाटक चलता रहा, लेकिन फिर युवक खुद ही नीचे उतर आया। जैसे ही वह टावर से नीचे उतरा, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने और हूटिंग करने लगे। इसके बाद रेलवे पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया और थाने ले जाया गया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button