आदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हरदा के कलेक्टर आदित्य सिंह का तबादला, सिद्धार्थ जैन होंगे नए कलेक्टर

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। मध्य प्रदेश शासन ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के कई जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में विदिशा, उज्जैन, अशोकनगर और हरदा जिले के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में भोपाल के अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ सिद्धार्थ जैन हरदा जिले के नए कलेक्टर होंगे।

अब हरदा की कमान संभालेंगे सिद्धार्थ जैन

हरदा जिले के नए कलेक्टर के रूप में सिद्धार्थ जैन की नियुक्ति से जिले में नई प्रशासनिक ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है। जैन इससे पहले भोपाल में अपर कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे और उन्हें प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ नवाचारों के लिए भी जाना जाता है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button