आदेश

कलेक्टर के सख्त निर्देश गैस सिलेण्डर की काला बाजारी न हो, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनदेखी पर कटेगी तनख्वाह

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेण्डर की सुचारू वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि किसी भी सूरत में गैस सिलेण्डरों की काला बाजारी न हो और ना ही घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग हो। उन्होने निर्देश दिये हैं कि केटरर्स की बैठक बुलाकर उनको ताकीद किया जाए कि सार्वजनिक आयोजनों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग हो। सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं को सुगमता से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध हो, इस बात की निगरानी रखी जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि जिस अधिकारी के स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत अन अटेण्डेड पाई जाएगी, उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button