क्राइम

लूट की वारदात का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार, दो फरार

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। बुधवार को कोतवाली थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया की छीपानेर रोड फोरलेन बायपास चौराहे पर हुई लूट की वारदात को लेकर हरदा कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अर्चना शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी उमेश पिता गर्दन जमरे, निवासी खकनार खुर्द जिला बुरहानपुर ने 8 अप्रैल को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल की रात वह अपने भांजे गोविंद के साथ अंगूर की गाड़ी खाली कर वापस घर लौट रहे थे। जब वे छीपानेर रोड फोरलेन बायपास चौराहे के पास कुछ देर के लिए रुके, तभी स्कूटी सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 24,000 रुपये नकद और ओप्पो कंपनी का मोबाइल लूट लिया। कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 214/25 धारा 309 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर संदेही विजेश उर्फ विजय पिता कैलाश पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी विश्नोई धर्मशाला के पास हरदा को हिरासत में लिया। पूछताछ में विजेश ने अपने दो अन्य साथियों भूरा राजपूत एवं चेतराम बंजारा, निवासी छीपानेर रोड हरदा के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी विजेश के कब्जे से एक सिलेटी रंग की जुपिटर स्कूटी एवं लूटा गया ओप्पो मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विजेश उर्फ विजय पिता कैलाश पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी विश्नोई धर्मशाला के पास हरदा का निवासी हैं। दूसरा आरोपी भूरा राजपूत, निवासी छीपानेर रोड, हरदा तीसरा आरोपी चेतराम बंजारा, निवासी छीपानेर रोड, हरदा का है। आरोपी के पास से जप्तशुदा सामग्री: घटना में प्रयुक्त सिलेटी रंग की जुपिटर स्कूटी फरियादी का ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि उसके दोनों साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रह्लाद सिंह मर्सकोले थाना प्रभारी हरदा सउनि गयाप्रसाद दुबे, प्रआर तुषार धनगर, आरक्षक विरेंद्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी, अरविंद दमाडे एवं संतोष ओझा की अहम भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button