अपराध

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी के पास से एक लाख के मोबाइल को पुलिस किया जप्त। हरदा जिले के इस गांव के रहने वाले हैं आरोपी ?

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। रविवार को हरदा कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, जो लंबे समय से ट्रेन, बस, जुलूस और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि पपिंजन ग्राउंड फाइल वार्ड में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल चोरी कर उन्हें पश्चिम बंगाल निवासी साथी को बेचने की बात कबूल की। गिरोह का मास्टरमाइंड रवि पिता तस्तगिर सिलारे निवासी ग्राम झिरी गुठानिया, रहटगांव है, जो अन्य साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातें करता था।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि सिलारे, दीपक चौहान, धर्मवीर उर्फ पिल्ला सोलंकी, विराट उर्फ हीरासिंह सोलंकी, मर्ट शिंदे और रविउल शेख शामिल हैं। इनमें से रविउल शेख पश्चिम बंगाल का निवासी है और गिरोह के चोरी किए गए मोबाइल वही खरीदता था। आरोपी मोबाइल चोरी कर रवि के पास जमा करते थे, जो बाद में रविउल को बेच दिए जाते थे। रविउल पहले भी कई बार हरदा आकर मोबाइल खरीद चुका है।

थाना प्रभारी मर्सकोले ने बताया कि रवि सिलारे की निशानदेही पर उसके बैग से चार चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) के तहत कार्रवाई की है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button