हरदा जिले में 1 अक्टूबर तक रेत-बजरी खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जारी किए आदेश, नदी-नालों से उत्खनन पर रहेगी रोक

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। मानसून सत्र को देखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा जिले में रेत-बजरी के उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी नदी एवं नालों से रेत-बजरी खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जारी आदेश अनुसार भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, नागपुर के अनुसार मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु के लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल निर्देशों के पालन में स्थानीय मौसम परिवर्तन के आधार पर जिले में यह रोक लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार निर्धारित अवधि में किसी भी नदी-नाले से रेत-बजरी का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने पर खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



