अभियान

हरदा पुलिस की रात्रि गश्त: कानून व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी निगरानी, सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों की गहन चेकिंग

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

🔘 कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हरदा पुलिस द्वारा जारी प्रभावी कार्यवाही

🔘 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में देर रात्रि की पेट्रोलिंग

🔘 मुख्य चौराहों,बाजार,धार्मिक स्थान,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों को चैक करते हुए अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

🔘 शराब दुकानों के आस पास ,होटल,ढाबों,लॉज में की गई चैकिंग

हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा कानून व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में पैदल गश्त/ पेट्रोलिंग करते हुये अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोविया एवं एसडीओपी. अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाईन प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल एवं मोबाइल वाहन से भ्रमण किया , भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों,बाजार,धार्मिक स्थलों,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,सार्वजनिक स्थानों को बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन की चेकिंग करते हुये अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइस दी गई इसके अतिरिक्त शराब दुकान के आस-पास बैठकर शराब पीने वालो को आवश्यक हिदायत देकर वहां से जाने को कहा गया । बाहर से आकर रूके लोगों,फेरी बालो को चेक किया गया । उनके द्वारा थाने में मुसाफिरी दर्ज कराई गई है या नही कितने लोग है कहां-कहां जाते है,क्या करते है इत्यादि विन्दुओ की तस्दीक की गई । इसके साथ ही होटल,ढाबों,लॉज,विवाह घरों को भी अवैधानिक गतिविधि की दृष्टि से चैक किया गया । हरदा पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु लगातार कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button