योजना

हरदा जिले के 5 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े, आयुष्मान कार्डधारियों को निशुल्क उपचार की सुविधा:सिंह

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने जानकारी दी है कि हरदा जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच निजी अस्पतालों को अनुबंधित किया गया है। इन अस्पतालों में मरीज निशुल्क उपचार का लाभ उठा सकते हैं।

अनुबंधित अस्पतालों की सूची इस प्रकार है:

1. सदभावना फ्रेक्चर हॉस्पिटल, शिवम वाटिका, हरदा 2. भगवती नर्सिंग होम, इंदौर रोड, हरदा 3. जे.एम.डी हॉस्पिटल, सांई मंदिर के पास, हरदा 4. बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, शिवम वाटिका, हरदा 5. सिटी हॉस्पिटल, प्रताप कॉलोनी, हरदा

डॉ. सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारी मरीज इन अस्पतालों में अपनी बीमारियों का निशुल्क उपचार करवा सकते हैं। यह पहल जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।अधिक जानकारी के लिए संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Swatantra Harda
Back to top button