इस्तीफा

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू रिणवा ने विधायक रामकिशोर दोगने की से नाराज होकर दिया इस्तीफा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा – कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने से नाराज होकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू रिणवा ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि चुनाव में की गई मेहनत के बावजूद विधायक बनने के बाद दोगने का रवैया  कार्यकर्ता के प्रतीक ठीक नहीं है और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है।

राजू रिणवा ने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल को सौंपते हुए कहा कि अब वे कांग्रेस पार्टी की किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस घटनाक्रम से हरदा कांग्रेस इकाई में हलचल मच गई है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है, कांग्रेस के नेता से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि विधायक को सबको लेकर चलना चाहिए क्योंकि यह वह कार्यकर्ता है जो चुनाव में आगे रहकर चुनाव लड़ते हैं और कांग्रेस को जीत दिलवाते हैं ऐसे समय पर उनका मान सम्मान रखना चाहिए जब की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है।

विधायक रामकिशोर दोगने ने कहा उनकी नाराजगी का कारण मुझे नहीं पता। उन्हें अपने कारण स्पष्ट करने चाहिए थे।

 

Swatantra Harda
Back to top button