अभियान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर हरदा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 16 बसों में लगाया 10,000 रुपए का जुर्माना

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज शहर में संचालित बसों की चेकिंग की गई, जिसमें बसों के दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी चेक किए गए। साथ ही बसों में सुरक्षा उपकरण जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी डोर भी चेक किए गए।

बस चालकों द्वारा नियमित वर्दी धारण न किए जाने पर भी कार्यवाही की गई। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर बसों को थाना यातायात लाकर खड़ा किया गया और चालानी कार्यवाही की गई। कुल 50 से अधिक बसों की चेकिंग के दौरान 16 बसों पर 10,000 रूपए के चालान किए गए। यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया कि शहर से संचालित होने वाली सभी बसों के दस्तावेज चेक किए जाएंगे और दस्तावेजों एवं बसों में सुरक्षा उपकरणों में कमी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में यातायात प्रभारी संदीप सुनेश, सउनि बसंत चौधरी, प्र.आर. महेश, आर. नीरज, विमल, और ललित शामिल रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button