नियुक्ति हरदा

फरहत सराय कमेटी को नई टीम ने संभाला, यासीन खान अध्यक्ष और मुस्ताक खान सचिव बने

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा – आखिरकार, काफी लंबी जद्दोजहद के बाद मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा गठित नई कमेटी को गुरुवार को चार्ज मिल गया। वक्फ बोर्ड के पत्र पर प्रशासन द्वारा 25 जुलाई, गुरुवार को कमेटी को चार्ज दिलाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस परिपालन में तहसीलदार ने फरहत सराय पहुंचकर फरहत सराय कमेटी के उपाध्यक्ष यासीन खान और सचिव हाजी मुस्ताक खान (मुन्ना कबाड़ी) को पूर्व अध्यक्ष याहया खान से चार्ज दिलाया। यह कार्यवाही बड़े खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मकसूद अहमद भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज और फरहत सराय नई कमेटी के सदस्य जाहिद भाई अली, शाहिद जिया खान, फारूक भाई कुरैशी, वसीम कुरैशी, मुबारक अरबी, मलिक अरबी, रफीक भाई अरबी, शकील खान, खालिद पठान, मुस्तकीम चौहान, मुख्तियार कुरैशी, सद्दाम खान, और रिजवान जिंदरान आदि भी मौजूद रहे। चार्ज लेने के बाद कमेटी के जिम्मेदारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष यासीन खान और सचिव मुन्ना हाजी ने सहयोग के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button