अभियान

हरदा में लॉन्च हुआ ‘‘हरदा जीआईएस’’ एप: विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग और आपदा प्रबंधन में आएगी क्रांति

जिले के नागरिकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा, स्मार्टफोन से कर सकेंगे मांग संबंधी आवेदन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिले में एक ऐतिहासिक कदम के तहत ‘‘हरदा जीआईएस’’ एप का शुभारंभ किया गया। यह एप मध्यप्रदेश शासन के राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम और भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया है। इसे प्रदेश के 5 जिलों—हरदा, धार, उज्जैन, राजगढ़, और सिवनी—में लागू किया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह एप जिला प्रशासन की परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन को सुगम बनाएगा। साथ ही, आपदा प्रबंधन और नई योजनाओं की प्लानिंग में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से नागरिकों को गांवों के संसाधनों की विस्तृत जानकारी जैसे हेण्डपंप की स्थिति, उपलब्ध मैकेनिक, और लेण्ड बैंक की स्थिति मिलेगी। यह एप फसल क्षति के आंकलन में भी उपयोगी रहेगा।

डिजिटल नागरिक सुविधा का नवाचार

कलेक्टर सिंह ने बताया कि एप के माध्यम से नागरिक अपनी मांगों से संबंधित आवेदन जिला प्रशासन को सीधे अपने स्मार्टफोन से भेज सकेंगे। यह सुविधा अगले एक-दो सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत इन आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सिंह ने कहा कि ‘‘हरदा जीआईएस’’ एप अधोसंरचना विकास के लिए क्रांतिकारी कदम है। यह डिजिटल नवाचार हरदा जिले को तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए नागरिकों के जीवन को और सरल बनाएगा।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button