चोरी

रॉयबोर पंचायत में चोरी की बिजली से बन रही पानी की टंकी, जेई की मिलीभगत, सरपंच सचिव की भी नहीं सुन रहा ठेकेदार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। टिमरनी विकासखंड अंतर्गत आने वाली पंचायत रायबोर में इन दिनों पंचायत की बिजली चोरी हो रही हैं। यह सिलसिला लगभग विगत 4 महीनों से बदसतूर जारी हैं। मामला सामने आने के बाद पंचायत के सचिव ललित गुर्जर ने कहां कि हमने ठेकेदार को बिजली नहीं दी है उसने स्वंय सर्विस लाईन में कट लगाकर पानी की टंकी का निर्माण कर रहा हैं। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार फल फूल रहा हैं। पंचायत सचिव भी सरकारक को चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। पीएचई विभाग द्वारा रायबोर पंचायत में पानी की टंकी बनाने का टेंडर हुआ। इसके बाद पंचायत भवन के पास पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरु हुआ। भोपाल के ठेकेदार मेसर्स आर0एन गुर्जर ने निर्माण कार्य में उपयोग के बिजली का अस्थाई कनेक्शन लेने के बजाये पंचायत की सर्विस लाईन में कट लगाकर बिजली चोरी कर अपना कर रहा हैं।

पंचायत से की बिजली चोरी।

सचिव और सरपंच ने कहां बिना अनुमति के चोरी कर रहे बिजली

रायबोर के सचिव ललित गुर्जर ने मामले पर स्पष्ट कहां, कि हमने बिजली नहीं दी हैं। ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से दबाव बनाते हुए बिजली चोरी कर अपना काम कर रहा हैं। ठेकेदार से बार – बार कहने के बाद भी उसने कोई अस्थाई कनेक्शन नहीं लिया। वहीं गांव के सरपंच ने कहा, कि हमने कई बार ठेकेदार को समझाईश दी फिर भी ठेकेदार मनमर्जी की कर रहा हैं।

पंचायत का काम तो कर रहा हूंः ठेकेदार

पीएचई विभाग के माध्यम से पंचायत में पानी की टंकी बनाने वाले मेसर्स आरएन गुर्जर ठेकेदार ने कहा, कि हम पंचायत का काम तो कर रहे हैं। बिजली ली है तो इसमें गलत क्या क्या किया हैं। अब सवाल यह उठता है कि बिजली कंपनी ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रही हैं।

जेई और ठेकेदार की मिलीभगत

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करताना फीडर के जेई संदीप डूडी और ठेकेदार की मिलीभगत से पंचायत से चोरी की बिजली का खेल चल रहा हैं। इतना ही नहीं मामले पर लीपातोपी की भी येाजना तैयार हो गई हैं। मौके पर ठेकेदार के कर्मचारी भी निवास कर रहे हैं और दिन रात पंचायत कि बिजली से सभी काम हो रहे हैं।

इनका कहना है

अगर चोरी की बिजली जला रहे है तो ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। हम कल जाकर मौके पर देखेंगे।

संदीप डूडी, जेई करताना फीडर

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button