ज्ञापन

NEET-UG 2024 परिणाम में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

NEET-UG 2024 परिणाम में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप, छात्रों का भविष्य संकट में: कांग्रेस

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 4 जून 2024 को जारी किए गए NEET-UG 2024 के परिणामों में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों से संबंधित मुद्दों पर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। कुछ उम्मीदवारों के बढ़े हुए अंकों के कारण परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं का संदेह हुआ है। बिहार, गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्यों में हुई गिरफ्तारियों ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक के आरोपों को और भी गंभीर बना दिया है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगश चौहान ने कहा, “इन गंभीर अनियमितताओं और पेपर लीक के कारण परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। छात्रों का भविष्य दांव पर है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। 

ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि:

1. NEET-UG 2024 परीक्षा में हुए घोटाले की उचित जांच की जाए।

2. दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

3. छात्रों के साथ अन्याय न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।

जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि परीक्षा और परिणामों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है, जिससे उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है। यह मामला न केवल छात्रों के लिए, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन गया है। जिला कांग्रेस का ज्ञापन इस मुद्दे की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की ज्ञापन देते वक्त उपस्थित हरदा विधायक आर.के दोगने, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, अजय राजपूत संजय अग्रवाल संजय पांडे, राकेश सुरमा, धर्मेंद्र चौहान, सतीश राजपूत, आदि लोग मौजूद थे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button