हरदा

छिपानेर रोड फोरलेन के पास खेत में मिला अज्ञात शव

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। छिपानेर रोड फोरलेन के नज़दीक ज़ेवलिया कृषि फार्म और अशरफ भाई के खेत के बीच शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया वह मांगने खाने वाले व्यक्ति जैसा प्रतीत हो रहा है। मौके पर मिले विवरण के अनुसार युवक ने केवल नीले रंग की जींस की पैंट पहनी हुई थी और शरीर पर अन्य कोई कपड़ा नहीं मिला। शव की हालत को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम हरदा पर संपर्क करें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button