एक्सीडेंट

हरदा के हंडियामें दर्दनाक सड़क हादसा, शादी की खुशियां बदली मातम में, मां–बेटे की मौत, भांजा गंभीर

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। मंगलवार रात करीब 8 बजे हरदा–हंडिया मार्ग पर ग्राम मांगरुल नाके के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसने दो परिवारों को झकझोर कर रख दिया। शादी की तैयारियों के लिए हरदा आए परिवार को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का अंतिम सफर बन जाएगा। जानकारी के अनुसार नर्मदी बाई (45) पति जगन्नाथ कीर, उनका बेटा अभिषेक (22) और भांजा शुभम (14) पिता उधम सिंह शादी की खरीदी कर हरदा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर–ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि सभी सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नर्मदी बाई और उनके बेटे अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर चोटें आई हैं और इलाज जारी है। बड़े भाई ने भगवान सिंह किर बताया कि 17 तारीख को माता पूजन, 18 को पंगत और 19 को बारात निकलनी थी। अभिषेक की शादी के लिए खरीदे गए कपड़ों में कुछ बदलाव के लिए वे हरदा आए थे। लेकिन लौटते समय हुए दुर्घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर–ट्रॉली की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button