ग्राम पंचायत रुंदलाय में वृक्षारोपण अभियान: 5 जुलाई से 12 जुलाई तक 1420 पौधों का रोपण

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। ग्राम पंचायत रुंदलाय में शासन के आदेशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 5 जुलाई से 12 जुलाई के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के तहत आदर्श अमृत सरोवर रुंदलाय और हाई स्कूल परिसर रुंदलाय में जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचों और ग्रामीणों द्वारा पौधे रोपित किए गए। इस दौरान आम, अशोक, कदम, जामुन, गुलमोहर, शीशम, नीम, सीताफल, फिल्टाफोर्म, करंजी आदि पौधे लगाए गए।
सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत: सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत रुंदलाय को हरा-भरा करने के लिए कुल 1420 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे कम से कम 5 पौधे प्रत्येक व्यक्ति और माता-बहनें लगाएं और वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम उपस्थित विक्रम सिंह चौहान (जनपद सदस्य), शिवरतन जी पटेल (अंत्योदय प्रकोष्ठ), रोजगार सहायक नारायण भाटी, राजेश पटेल, कमल सिंह कटारे (प्राचार्य), दिनेश घावरी (शिक्षक), अरुण उइके, रामकृष्ण कोटवार आदि इस मौके पर उपस्थित थे।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में सहयोग किया। सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने गाँव को हरा-भरा बनाएं।



