हरदा में नशा मुक्ति रैली: छात्रों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली। रैली में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के टीशर्ट वितरित किए गए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने छात्रों से नशा मुक्ति के संबंध में संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संस्था सार्थक सेवा, आश्रय सेवा समिति, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पुलिस यातायात विभाग और स्कूल के प्राचार्य सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी और इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समाज के अन्य सदस्यों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। नशा मुक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।



