अभियान

शहर में तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइकों पर यातायात विभाग की सख्त कार्रवाई फटाका साउंड वाले 35 साइलेंसर पर चला रोलर

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। शहर में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि करने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ यातायात विभाग द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया कि ऐसी बुलेट गाड़ियां, जिनमें गैरकानूनी रूप से साइलेंसर लगाए गए हैं, जिनसे तेज आवाज होती है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। अब तक 35 बुलेट बाइकों को जब्त कर उनके साइलेंसर निकाले गए हैं। पुलिस द्वारा इन जब्त साइलेंसरों को रोलर से कुचल दिया गया, ताकि इन्हें दोबारा इस्तेमाल न किया जा सके।

यातायात प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने कहा, “हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं और शहर की शांति को भंग करते हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button