धार्मिक

दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जी का हरदा दौरा

हरदा में दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु का भव्य स्वागत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का हरदा आगमन समाज और शहरवासियों के लिए खास महत्व रखता है। इससे पहले वे आष्टा, सीहोर और इछावर में समाज के सदस्यों से मिले और हरदा पहुंचकर उन्होंने समाज को धर्मोपदेश दिया। यह दौरा समुदाय से जुड़ने और उनके जीवन के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देने का एक विशेष प्रयास है। हरदा में अपने प्रवास के दौरान सैयदना साहब ने समाज के सदस्यों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और उन्हें धर्म एवं जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रेरित किया। समाज के लोगों ने बड़े उत्साह और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button