रहटगांव पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरदा। थाना रहटगांव पुलिस ने नकबजनी और चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंशाक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में की गई। घर से 30 हजार रुपये चोरी पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को ग्राम सिरकंबा निवासी अतुल पारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। मामले में थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 96/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। दूसरी घटना 29 अप्रैल 2026 की है, जिसमें ग्राम टेमागांव निवासी ललित जैसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दुकान से 68 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। 8 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध करताना से गाडरापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में कबूला अपराध
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम संजय चौहान (22) निवासी अमलाडा, अनुराग चौहान (27) निवासी गाडरापुर और अलीप सिंह (24) निवासी सिवनी मालवा बताए। पुलिस के अनुसार तकनीकी पूछताछ में तीनों ने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की अधिकांश राशि खर्च कर दी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। इनकी रही सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज दुबे, सहायक उप निरीक्षक हेरंब पांडेय एवं प्रधान आरक्षक राम मोहन चिचाम की सराहनीय भू
मिका रही।



