चोरी

16 बकरियों की चोरी: अज्ञात चोरों ने पिकअप गाड़ी से दिया घटना को अंजाम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। अहेलवाड़ा गांव में रहने वाले भागवत सिंह कनेरे की 16 बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात 1:30 से 4:00 बजे के बीच हुई। बकरियों की कीमत लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। भागवत सिंह, ने बताया Page में बकरियां पालने का कार्य करते हू, रात 12:30 बजे तक उन्होंने अपनी बकरियों को बंधा हुआ देखा था। सुबह 4:00 बजे उनकी नींद खुली, तो बकरियां गायब थीं। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि एक पिकअप गाड़ी रात 1:30 बजे गोंदागांव की ओर जाते हुए देखी गई थी। सुबह 9:00 बजे थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। टिमरनी थाना प्रभारी रोशन लाल भारती ने बताया कि 16 बकरियां चोरी की शिकायत हमें प्राप्त हुई है जिसमें 6 बकरे और 10 बकरियां बताई गई है। और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके अलावा, आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button