अपराध

ऊपर से टीन उखाड़कर घुसे चोर, सवा किलो चांदी ले उड़े, रहटगांव पुलिस ने 48 घंटे में माल समेत आरोपी पकड़ा

बालाजी ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दिखाई सतर्कता और तकनीकी दक्षता, कैमरे लगाने वालों को मिलेगा सम्मान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। रहटगांव में बालाजी ज्वैलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात चोर ने टीन शेड उचका कर छत से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से सवा किलो वजनी पुराने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है, चुरा ले गया। फरियादी अनिल सोनी निवासी रहटगांव की शिकायत पर थाना रहटगांव पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की।एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मौके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से लगातार संपर्क में रहते हुए संदेही अनिकेत पिता नानकराम परते उम्र 22 वर्ष निवासी जामवाड़ी को हिरासत में लिया। पूछताछ में अनिकेत ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संपूर्ण चोरी गया चांदी का माल जब्त कर लिया, जो कि एक करदोरा पट्टा, सगरीये करदोरा, चार चैन वाला जेवर, कान के कुंडल, पायल, मद्रासी पट्टी व राजकोटी पट्टी शामिल है। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने खुलासा किया कि यदि दुकानदार या मकान मालिक अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाते हैं।

और उनके कैमरों से किसी अपराध की सूचना या मदद मिलती है, तो ऐसे जागरूक नागरिकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। टीम में एसडीओपी आकांक्षा तलया, उनि संतोष बामने, आरक्षक अजय तिवारी, प्रआर देवेन्द्र राव, आर. ब्रजेश चौहान, महिला आरक्षक ललिता सुरागे, आर. रवींद्र गौतम व सैनिक मागीलाल की विशेष भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button