नियमों को ताक पर रखकर बरसों से चला रहे अवैध क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने ई.एच. क्लिनिक और चाँदसी दवाखना को भेजा नोटिस।
स्वतंत्र, खबर समय पर, विज्ञापन कोर्ट नोटिस जाहिर सूचना हेतु संपर्क करें: 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही शुरू की है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिकों पर नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान गलत तरीके से मरीजों को इलाज देने वाले कई क्लिनिक पाए गए, जिस में सोनल ई.एच. क्लिनिक एवं छीपानेर रोड स्थित चाँदसी दवाखना शामिल है। जिन पर जल्द ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
स्वतंत्र हरदा। शहर मे झोलाछाप डॉक्टर धानी फूटाने की तरह गली गली मोहल्ले मोहल्ले मे संचालित हो रहे है। शहर के छीपानेर रोड पर सोनल ई एच क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के निरिक्षण के दौरान अवैध रूप से मरीजो को इंजेक्शन वॉटल लगाई जा रही जो गलत पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दो क्लिनिको को नोटिस जारी किये गए है। जिसमे सोनल ई एच क्लिनिक एवं छीपानेर रोड स्थित चाँदसी दवाखना शामिल है। इधर देवास जिले के सतवास के डॉ. नरेंद्र साहू द्वारा शहर की राजधानी कॉलोनी मे साईंकृपा क्लिनिक के नाम से क्लिनिक अवैध रूप से संचालित किया जा रहा जहा पर क्लिनिक के अंदर एक मशीन भी दिखाई दे रही है वो मशीन की चीज की है यह एक जाँच का विषय है। फिलहाल डॉक्टर के पास हरदा मे सीएमएचओ कार्यालय मे कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया है और वर्षो से यहां हरदा जिले मे क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। डॉ नरेंद्र के क्लिनिक के बाहर लगे बोर्ड पर चर्म रोग स्पेस्लिस्ट लिखा है। आपको बता डे की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरे प्रदेश के कलेक्टर व सीएमएचओ को झोलाछाप डॉक्टरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। हालांकि सीएमएचओ डॉ. एच पी सिंग ने कहा कि हमने शहर के 10 क्लिनिको किया जाँच की है जिसमे 5 वैध पाए गए और 3 बंद मिले 2 अवैध पाए गए है जिनको नोटिस जारी कर दिए है जल्द ही उनपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जो भी क्लिनिक अवैध रूप से संचालित हो रहे है उनपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



