अवैध

आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में कुल 07 प्रकरण दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय , संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु जिला हरदा के ग्राम बाग़रुल,भमोरी,खेड़ा ,बालागांव, महेंद्रगांव, धनकार, दीपगांव मे दबिश देकर कुल 46 पाव देशी शराब, 09 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 250 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। उक्त मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क ) एवं (च ) के अन्तर्गत कुल 07 प्रकरण दर्ज किये गए। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर, आबकारी उपनिरीक्षक पूनम मानकर,समस्त आबकारी आरक्षको एवं नगर सैनिको का योगदान रहा।उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button