टिमरनी में अवैध कॉलोनियों का बढ़ता जाल, प्रशासन मौन
यश जैन व अमन यादव सहित अन्य कालोनीयों की कार्यवाहीं पर एसडीएम कलेक्टर मौन

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा । टिमरनी नगर में सबसे बड़ी बात यह है की वर्तमान में यश जैन की अवैध कालोनी जो एसडीएम कार्यालय के पास ही काटी जा रहीं है तो वहीं कुछ ही दूरी पर अमन यादव व शारदा बाई यादव की कालोनी का मामला कई समय से एसडीएम कलेक्टर के पास लंबित पडा हुआ है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाहीं नहीं की गई है। दोनो कालोनीयों में जमकर प्लॉट की बिकीयां हो रहीं है इन दोनो कालोनी में न तो सड़क है ओर न ही पानी की सुविधा न गार्डन है न मंदिर ओर न ही किसी विभाग से कोई अनुमति ली गई है लाखों करोडो के. टेक्स की चोरी भी की जा रहीं है तो वहीं नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधा भी मुहिया नहीं कराई जा रहीं है जिससे आम नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। तो वहीं कालोनाईजर डिस्मिल से बिकने वाली कषि भूमि को 1 हजार रूपये स्केवयर फीट की कीमत से बेचते नजर आ रहे है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। आखिर कब होगी कार्यवाही यह अधिकारी भी नहीं बता पा रहे है।
25 से अधिक है नगर में अवैध कालोनी
नगर के अंतर्गत आने वाली 25 से अधिक अवैध कालोनीयों पर आखिर कब कार्यवाहीं करेंगे यह बात नगर की जनता पूछ रहीं है कलेक्टर साहब आपके अधिनस्थ अधिकारी कालोनाईजरों को मामूली नोटिस देकर कार्यवाहीं से इतिश्री कर लेते है लेकिन अभी तक टिमरनी नगर की अवैध कालोनीयों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाहीं नहीं की गई है जिससें टिमरनी नगर में लगातार अवैध कालोनीयों की संख्या बढती जा रहीं है। नगर के रहटगांव रोड राधा बाई नदी के पास अमन यादव व शारदा बाई यादव द्वारा फर्जी तरीके से कृषि भूमि अपने नाम कर प्लाट बनाकर लाखों रूपयें में बेच रहें है जिसकी शिकायत होने तथा कालोनी का प्रकरण एसडीएम द्वारा बनाकर कलेक्टर को भेजने के बाद भी जिला कलेक्टर द्वारा अवैध कालोनी पर कोई कार्यवाहीं नहीं कर सकें। वही वर्तमान में तवा कालोनी के पीछे यश जैन की कालोनी का निर्माण कार्य भी धडल्ले से जारी है लेकिन आज तक उक्त कालोनी पर भी एसडीएम कलेक्टर द्वारा कोई कार्यवाहीं नहीं की गई है। इसी तरह अन्य ओर भी कालोनीया है जो प्रशासन के सहयोग से निर्माण कार्य होते जा रहा है।
बिना परमिशन का बडा खैल
20 से 25 लाख रूपयें प्रति एकड से बिकने वाली कृषि भूमि को कुछ माफियाओं द्वारा 1 हजार रूपये प्रति स्केवयर फीट से भूमि बेचकर करोडो रूपये का मुनाफा कमा रहें है। न तो इनके पास टीएनसी अप्रूव्ड, है ओर न ही कालोनी का नक्शा, है राजस्व विभाग को भी चूना लगाते हुए बिना डायवर्शन, के प्लाट बेच रहें है तो वहीं नगर परिषद के करोडो रूपयों के टेक्स की भी चोरी हो रहीं है नगर में पिछले कई वर्षों से यह अवैध कालोनी का सिलसिला चलते आ रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्य से मुख मोडकर स्वयं की जेबो को भरने में लगे हुए है आखिर इन कालोनीयों से कारोडो रूपयों का बडा खेल चलता आ रहा है। लेकिन जिम्मेदार प्रशासन कार्यवाहीं करने से कतराता नजर आ रहा है। अब देखना यह है की टिमरनी एसडीएम ओर जिला कलेक्टर महोदय इन कालोनीयों पर कोई बडी कार्यवाहीं करते है या मामला रफादफा कर दिया जायेगा।



