Uncategorized

बालू रेत के ओवरलोड वाहन निकाल रहे ग्रामीण सड़कों का दम, ग्रामीण परेशान

जेसीबी से गड्ढा खोद किया रोड को बंद

शाहरुख बाबा, मो. 8435133145

स्वतंत्र हरदा। हंडिया तहसील के ग्राम गुरदिया (जुगारिया) के ग्रामीणों ने किया रोड बंद रेत के अवैध ट्रैक्टर ट्राली से परेशान होकर जेसीबी से रोड को किया बंद मात्रा टू व्हीलर और फोर व्हीलर निकल सकेगी। गांवों तक सुलभ आवाजाही के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में बनाई गई सड़कें इन दिनों जर्जर हालत में हैं। नर्मदा किनारे के गांवों के रास्ते तो और बुरे हाल में हैं। बालू रेत के ओवरलोड वाहन इनका दम निकाल रहे हैं। इन सड़कों पर दचकों की भरमार है। ग्रामीणों द्वारा सड़कों से रेत के ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही रुकवाने के लिए प्रशासन को कई बार आवेदन दिए जाते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों के बीच पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने तत्काल माइनिंग विभाग के अधिकारी से की बात अवैध रेत के डंपर ऊपर कारवाई का कहा उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को यहां से वाहन निकालने में खासी दिक्कत होती है। दचकों भरी इन सड़कों पर उठते धूल के गुबार यात्रा में परेशानी खड़ी करते हैं। उस पर वाहनों में होने वाली टूट-फूट लोगों का जेब खर्च बढ़ा रही है।

नयापुरा रातातलाई खेड़ा मार्ग :

नयापुरा रातातलाई खेड़ा मार्ग का फायदा ग्रामीणों को होना था लेकिन इसका फायदा ग्रामीणों को कम, रेत माफिया को ज्यादा हुआ। आए दिन अवैध रेप के डंपर निकल रहे हैं जिससे कि रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है लगातार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button