Uncategorized

छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए सरकार: एनएसयूआई

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को हरदा स्थित एनएसयूआई कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की लड़ाई एनएसयूआई ने सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी है। इसी संघर्ष के परिणामस्वरूप एनएसयूआई के एक पदाधिकारी द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) पर माननीय उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

सिद्धार्थ बिश्नोई ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास नहीं रखती और सरकार छात्रसंघ चुनाव अप्रत्यक्ष (इंडायरेक्ट) प्रणाली से कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई और प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की स्पष्ट मांग है कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) प्रणाली से कराए जाएं, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपने प्रतिनिधि का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कर सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराती है तो एनएसयूआई पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक एवं उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। बिश्नोई ने कहा कि छात्र हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर एनएसयूआई सड़क से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराएगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button