Uncategorizedहरदा

डॉ मनीष शर्मा को हटाकर इन्हें बनाया सिविल सर्जन देखें कौन है

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद, हरदा के नए सिविल सर्जन भार्गव को सौंपी जिम्मेदारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बागडोर अब डॉ. विनोद भार्गव के हाथों में होगी। सिविल सर्जन मनीष शर्मा को उनके पद से हटाकर डॉ. भार्गव को नया प्रभार सौंपा गया है। भोपाल स्थित स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा डॉ. मनीष शर्मा के कामकाज पर असंतोष जताते हुए कई बार चेतावनी दी गई थी। प्रशासनिक निर्देशों के तहत अंततः उन्हें सिविल सर्जन के पद से हटा दिया गया। अब उनकी जगह अस्पताल के अनुभवी चेतनाशून्य विशेषज्ञ (एनेस्थेटिस्ट) डॉ. विनोद भार्गव को यह जिम्मेदारी दी गई है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button