क्राइम

5 साल की मासूम से दुराचार का आरोपी अभी तक फरार 15000 का इनाम घोषित

शाहरुख बाबा, मो. 8435133145

स्वतंत्र हरदा/ रहटगांव- थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दूसरा आरोपी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयस ने रविवार को रहटगांव में धरना प्रदर्शन करने के साथ शांतिपूर्ण बंद का एलान किया है। जयस के जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने बताया पांच साल की आदिवासी मासूम के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी किया स्केच…..

जानकारी के मुताबिक 18 /12 /23 को 5 साल की बालिका को ग्राम बांसपानी के दो व्यक्ति नानक राम एवं धम्मू कोरकू बच्ची को घर के बाहर खेलते हुए से बहला फुसलाकर कहीं ले गए हैं रिपोर्ट पर से अपराध धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना अपहृता बच्ची उम्र 5 साल की सुबह 6:00 बजे गांव के बाहर नाले के पास मिली ।पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण व उपचार किया गया मेडिकल रिपोर्ट व पीड़ित के परिजनों के कथन पर धारा 376 एबी 376 (2) भादवी 5 एम/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया तथा पीड़ित बच्ची को बेहतर से बेहतर इलाज हेतु डॉक्टर द्वारा रैफर करने पर पुलिस अधिकारियों के साथ हमीदिया अस्पताल भेजा गया।एक आरोपी की तत्काल गिरफ्तार किया गया था।

वहीं अपराध में फरार आरोपी भीम सिंह उर्फ धम्मू पिता चम्पालाल कोरकू उम्र लगभग 25-28 तक निवासी ग्राम बांसपानी थाना रहटगाँव जिला हरदा अभी तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम इरशाद वली ने 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।नगद इनाम शासन की ओर से दिया जावेगा, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button