हरदा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: तीन शातिर चोर गिरफ्तार,, गश्त और नाकाबंदी के जरिये सात चोरियों का खुलासा, 3.5 लाख का सामान बरामद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हरदा शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली थाने की विशेष टीम ने गश्त और नाकाबंदी के जरिए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के सात मामलों का खुलासा किया है। गिरफ्तार चोरों से लगभग 3.5 लाख रुपये की चोरी का सामान बरामद किया गया है।
मुखबिर की सूचना से मिली सफलता…
शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छीपानेर रोड स्थित शराब दुकान के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स से घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों—
1. धीरज उर्फ धीरू पिता रामाधार कुशवाही (निवासी गली नं. 02, ग्वाल नगर, हरदा)
2. रूपेश पिता पतिराम राठौर (निवासी दूध डेयरी, हरदा)
3. गोपाल उर्फ डिगलू नायक पिता दयाराम नायक (निवासी दूध डेयरी, हरदा)
को गिरफ्तार कर लिया।
सात चोरियों का खुलासा…
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सात अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया, जिनमें मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मशीनरी की चोरी शामिल थी। विवरण इस प्रकार है:
1. 12 अगस्त 2024 – रेलवे माल गोदाम के सामने से बजाज पल्सर (क्रमांक MP 47 ZC 9352) चोरी। कीमत: 1 लाख रु। (आरोपी: गोपाल)
2. 6 सितंबर 2024 – रौनक विहार कॉलोनी से एलसीडी टीवी और होम थियेटर समेत 25 हजार रु. के सामान की चोरी। (आरोपी: धीरज)
3. 8 सितंबर 2024 – गुलाब सिटी कॉलोनी से सीडी डिलक्स (क्रमांक MP 47 ME 6098) चोरी। कीमत: 50 हजार रु। (आरोपी: धीरज)
4. 11 सितंबर 2024 – डगावानीमा चौराहे से ऑक्सीजन मोटर चोरी। कीमत: 20 हजार रु। (आरोपी: धीरज)
5. 15 सितंबर 2024 – प्राम भाटपरेटिया से 3 हॉर्सपावर की समरसेबल मोटर। कीमत: 18 हजार रु। (आरोपी: धीरज)
6. 18 सितंबर 2024 – खिरकिया थाना क्षेत्र से पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 47 ZB 7341)। कीमत: 50 हजार रु। (आरोपी: रूपेश)
7. 9 अक्टूबर 2024 – खिरकिया थाना क्षेत्र से सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 47 MG 8684)। कीमत: 60 हजार रु। (चोरी की गई बाइक दोस्त को दी गई थी, जिसे शिवा से बरामद किया गया)।
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी रूपेश के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और सट्टा अधिनियम के तहत अपराध शामिल हैं:
अप. क्र. 187/2018 – धारा 380, 457 भादवि
अप. क्र. 507/2019 – धारा 379, 201 भादवि
अप. क्र. 386/2021 – सट्टा अधिनियम
अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी अन्य थानों से जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में कोतवाली निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर कमलेश, दुर्गेश, जगदीश, करण, विजय, आरक्षक वीरेन्द्र, हरप्रसाद, नीलेश और संजू शामिल रहे।






