समस्या
सूचना संधारण हेतु बिजली बंद रहेगी: कल सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली बंद

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 26 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 33 केवी हरदा टाउन फीडर पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी कृषि उपज मंडी से निकलने वाले 11 केवी सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, कैंटीन फीडर, जीपी मॉल, शासकीय अस्पताल एवं मैदा मिल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा चौबे कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, बस स्टैंड, गुर्जर बोर्डिंग, पीलियाखाल, शिवम वाटिका, शुक्ला कॉलोनी, मदीना कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।



