समस्या
हंडिया जल संयंत्र पर विद्युत प्रवाह बाधित, कल सुबह नहीं होगा जलप्रदाय
नगर पालिका हरदा ने नागरिकों से पानी का संग्रह कर आवश्यक उपयोग करने की अपील की

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। नगर पालिका हरदा द्वारा जानकारी दी गई है कि हंडिया जल संयंत्र पर विद्युत प्रवाह बाधित होने के कारण कल प्रातःकालीन जलप्रदाय नहीं हो सकेगा। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से जल संयंत्र का संचालन बाधित हुआ है, जिसके चलते शहर में सुबह की जल वितरण व्यवस्था प्रभावित रहेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर लें तथा जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद जलप्रदाय व्यवस्था को पुनः सामान्य किया जाएगा।
नगर पालिका ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।



