ग्राम सोनतलाई और सरसों के खेत से भारी मात्रा में पुलिस ने की शराब जब्त
₹48,400 की लावारिस शराब बरामद, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश पर हंडिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की। नए हंडिया पुलिस के नेतृत्व में गांव-गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मुहिम तेज हो गई है। हंडिया थाना प्रभारी आर.पी. कवरेती ने बताया की मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर हंडिया पुलिस ने ग्राम सोनतलाई में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी जयकुमार उर्फ़ करन जाट (29 वर्ष) के कब्जे से 18 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹10,000 आंकी गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 15/2025 के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।
सरसों के खेत में छुपाई गई शराब बरामद
इसके अलावा, एक अन्य सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजकुमार जाट के सरसों के खेत की तलाशी ली। तलाशी में 06 खाकी रंग के खोके में देशी लाल मशाला, 02 खोके देशी मदिरा प्लेन, और 02 खोके पावर 10000 वीयर के केन लावारिस हालत में बरामद किए गए। कुल 90 लीटर शराब, जिसकी कीमत ₹48,400 थी, जब्त की गई। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।



