कांग्रेस की विचारधारा के साथ चलने वाला व्यक्ति हो स्वयंसेवक RSS से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में जाने उचित नहीं समझता: ओम पटेल
स्वदेशी मेले के आयोजन पर कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने उठाए सवाल, आमंत्रण ठुकराया

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने इस मेले में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। मेले के आयोजकों द्वारा आमंत्रण देने के बावजूद ओम पटेल ने इसे ठुकराते हुए कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा के साथ चलते हैं और स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में जाना उचित नहीं समझते।
ओम पटेल ने यह भी कहा कि मिडिल स्कूल ग्राउंड में मेले के आयोजन से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। “3 फरवरी से बच्चों की परीक्षाएं शुरू होनी हैं, ऐसे में मेले की वजह से पढ़ाई में बाधा आ रही है। मैं इस मेले के खिलाफ हूं क्योंकि यह बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है,” उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से स्कूल परिसर में शांति भंग हो रही है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।



